बोल बम व शिवसंस्कार धाम समिति के तत्वाधान में माँ झरन मैय्या प्राचीन मंदिर तक 4 अगस्त को निकलेगी विशाल कावड़ यात्रा।
नगरवासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की नीलेश श्रीवास्तव अध्यक्ष शिव संस्कार धाम समिति ने की अपील।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/ बोल बम कांवरिया समिति एवं शिव संस्कार धाम समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया है जो शिव संस्कार धाम से होते हुए प्राचीन झरन मैया मंदिर कुंड से जल लाकर महादेव को जल अभिषेक करेंगे बता दें कि शिव संस्कार धाम से 70 कांवरियों का दल जो बाबा बैजनाथ को गया था उनके आने के पश्चात नगर के प्राचीन मंदिर से कुंड से जल लाकर जल अभिषेक उनके द्वारा किया जाता है जो भक्त बाबा बैजनाथ नहीं जा पाए वह कांवर लेकर इसमें सम्मिलित होते हैं और भगवान शिव शंकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
कांवड़ यात्रा का मूल उद्देश्य भगवान शिव के प्रति अपनी भक्ति और समर्पण को प्रकट करना है। इस दौरान श्रद्धालु गंगाजल लाकर शिवलिंग का अभिषेक करते हैं, जो अत्यंत फलदायी माना गया है। कहा जाता है कि कांवड़ यात्रा करने से व्यक्ति को रोग, भय, शोक और पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति आती है बोल बम कमरिया समिति द्वारा समस्त नगर वासियों को कांवड़ यात्रा में शामिल होने की अपील की है।



