छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

बालोद/ श्री तोरण लाल साहू नगरपालिका अध्यक्ष व रमेश मित्तल स्थाई आमन्त्रित व कार्यकारणी सदस्य भाजपा मंडल के नेतृत्व में भाजपा मंडल की उपाध्यक्ष गीता मरकाम, कार्यकारणी सदस्य सुखवंतीन ठाकुर,वार्ड नं 10 बूथ अध्यक्ष राहुल शर्मा एवं पार्षद अरुणा रामटेके, मालती निषाद, मोनिका साहू, निर्मल पटेल, तरुण साहू, बिरेन्द्र साहू, पंकज साहू आज जिलाधीश श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा जी से मुलाकात कर नगर के विकास के लिए चर्चा कर खनिज न्यास निधि से निम्न कार्य कराने का मांग सौपा गया।

जिस पर माननीय कलेक्टर महोदय ने झरन प्रोजेक्ट को कल की टी एल बैठक में शामिल करने हेतु संबंधित अधिकारी को तत्काल फोन कर इसे शामिल करने हेतु निर्देश दिया गया।

नगर के प्रत्येक वार्ड में सोलर पैनल फ़िल्टर कूलर लगाने के लिए संयुक्त संचालक विवेक देशमुख से प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात किया गया जिस पर उन्होंने इस वितीय वर्ष में 3 सोलर पैनल कूलर लगाने की सहमति प्रदान की।

मांग पत्र में बताया गया कि लौह अयस्क नगरी दल्ली राजहरा से प्रतिवर्ष कई करोड़ रूपये की राशि जिला प्रशासन को खनिज न्यास निधि के मद से प्राप्त होती है। इस राशि में 25 से 50 प्रतिशत दल्ली राजहरा व आसपास के पंचायतों में विकास कार्य करने से यह सम्पूर्ण क्षेत्र विकास की नई इबारत लिखेगा।

महोदया जी दल्ली राजहरा का सबसे पिछड़ा पुराना बाजार क्षेत्र है जो कि वार्ड क्र. 10 से 19 जो कि श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र है, इसी क्षेत्र में बी.एस.पी. प्रशासन की समस्त खदान की पहाड़ियों व प्लांट निर्मित है। लेकिन यहाँ आज भी मूलभूत सुविधा सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है।

अतः माननीय महोदया जी से निवेदन है कि दल्ली राजहरा के विकास के लिए जिला खनिज न्यास निधि से निम्न कार्यों के लिए राशि स्वीकृत कर यहाँ की जनता को सौगात प्रदान करें।

(1) प्रत्येक श्रमिक बाहुल्य वार्डों में सोलन पेनल फिल्टर पानी की व्यवस्था की जावे।

(2) दल्ली राजहरा शहर के मुख्य मार्ग व वार्डों के अंदर हाईमास्क लाईट लगाने के लिए राशि स्वीकृत करें। अनुमानित लागत 50-60 लाख रूपये ।

(3) प्राकृतिक झरनों के कुण्ड के नवनिर्माण के लिए पी.एच.ई. विभाग के प्रजोजल को स्वीकृत कर राशि आंबंटित किया जाये।

(4) प्रत्येक वार्डों में सामुदायिक भवन के लिए राशि स्वीकृत किया जाये।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button