बालोद पुलिस द्वारा जिले के कोटवारों की चुनाव के संबंध में ली गई बैठक।
पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा कोटवारों को प्रदत्त अधिकार तथा कर्तव्य उनके महत्व के संबंध में बताकर कोटवारों का मनोबल बढ़ाया।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़
कोटवारों को क्षेत्र की हाल-चाल बताने नियमित रूप से थाने में हाजिर होने दी गई समझाइश।
कोटवारों को आगामी नगरीय निकाय/त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव आदर्श आचरण संहिता का पालन करने दी गई जानकारी।
कोटवारों को सायबर अपराध से बचने, सायबर प्रहरी ग्रुप से जुड़ने तथा टोल फ्री नंबर 1930 का ग्रामीणों में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने दी गई जानकारी ।
बालोद/ दिनांक 03.02.2025 को पुलिस अधीक्षक बालोद श्री एस.आर. भगत के द्वारा आगामी नगरीय निकाय तथा त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले के समस्त कोटवारों का संयुक्त जिला कार्यालय बालोद के ऑडिटोरियम कक्ष में बैठक आहुत किया गया। पुलिस अधीक्षक बालोद श्री एस आर भगत द्वारा कोटवारों को प्रदत्त अधिकार तथा कर्तव्य उनके महत्व के संबंध में बताकर कोटवारों का मनोबल बढ़ाया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के द्वारा कोटवारों को गांव क्षेत्र की हाल-चाल नियमित रूप से बताने, पाक्षिक थाने में हाजिर होने समझाईश दी गई ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी के द्वारा कोटवारों को आगामी नगरीय निकाय/त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव आदर्श आचरण संहिता का पालन करने एवं गांव में चुनावी दृष्टि से नजर रखने की समझाइश दी गई । क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घुम रहे लोगों की जानकारी नियमित रूप अपने-अपने क्षेत्र के थाना/चैकी में उपस्थित होकर संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को अवगत कराने हिदायत दी गई।
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर के द्वारा कोटवारों को सायबर अपराध से बचने, सायबर प्रहरी गुप से जुड़ने तथा साइबर फ्रॉड होने पर टोल फ्री नंबर 1930 पर काल करने, यातायात के नियमो का पालन करने , हेलमेट पहनने और संयमित गति में वाहन चलाने के संबंध में ग्रामीणों में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने दी गई जानकारी ।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री अशोक कुमार जोशी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बालोद श्री देवांश सिंह राठौर, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा ऍवं लगभग 250 कोटवार उपस्थित रहे। उपस्थित कोटवार ने उक्त मीटिंग हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय का आभार व्यक्त किया।



