छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

सकल जैन समाज के तत्वाधान में विशाल निशुल्क नेत्र शिविर के आयोजन में 525 लोग हुए लाभान्वित..!

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा/ समाज सेवी क्रांति मेडिकल के संचालक क्रांति जैन के द्वारा 68 वॉ निःशुल्क शिविर सकल जैन समाज दल्ली राजहरा के सानिध्य में दल्ली राजहरा के जैन दादाबाड़ी में कल मंगलवार 20 जनवरी को आयोजित की गई थी। क्रांति मेडिकल के संचालक क्रांति जैन ने अपने जन्मदिन पर नि :शुल्क शिविर के अंतर्गत अपने पूज्य पिता जी स्व. कमलचंद जैन के पावन स्मृति में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया ।

इस नेत्र शिविर के आयोजन में डॉ. आनंद सक्सेना (अरविंदो नेत्रालय, रायपुर)के नेत्र रोग विशेषज्ञों और उनकी टीम द्वारा के सहयोग से दिनांक 20 जनवरी – सुबह 9:00 बजे से रात 9 बजे तक स्थान – जैन दादाबाड़ी, जैन भवन चौक, दल्ली राजहरा मे संपन्न हुआ । जिसके अंतर्गत लगभग 525 महिला एवं पुरुषों का नेत्र परीक्षण हुआ । इस परीक्षण शिविर में 160 व्यक्तियों को मोतियाबिंद की समस्या डॉक्टर के द्वारा बताई गई है । जिसमे सभी 160 व्यक्तियों को रायपुर ले जाकर निःशुल्क ऑपरेशन करवाया जाएगा ।
इस नेत्र शिविर के अंतर्गत कल 260 लोगों को निःशुल्क चश्मा का भी वितरण किया गया और निःशुल्क दवाई भी दी गई ।

oplus_4456482

बहुचर्चित इस नेत्र शिविर का लाभ उठाने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ लग गई थी । सकल जैन समाज के सदस्यों के द्वारा बेहतरीन तरीके से व्यवस्था कि जिसके परिणाम स्वरूप लोग कतारबद्ध होकर डॉक्टर के समक्ष अपनी समस्याएं रखी और जांच में सहयोग किया आये हुए सभी व्यक्तियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी । जिसका सभी ने लाभ लिया ।

शिविर के मांध्यम से 13 व्यक्तियों ने ने मृत्यु पश्चात् नेत्र दान करने का संकल्प लेकर फार्म भरा जिनका जैन समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा सम्मान किया गया । इस नेत्र शिविर मे सकल जैन समाज के सदस्यों एवं श्री महावीर सेवा समिति तथा जे एस जी ग्रुप के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान मिला तथा इस शिविर मे नगर पालिका के अध्यक्ष तोरण साहू एवं उपाध्यक्ष मनोज दुबे, बालोद जिला एस. पी. योगेश पटेल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर,प्रदेश भाजपा महिला महामंत्री शीतल नायक, बालोद जिला भाजपा महामंत्री सौरभ लुनिया पूर्व जनपद सदस्य एवं समाजसेवी संजय बैस तथा दल्ली राजहरा के लगभग सभी वार्डो के पार्षदों ने अपनी उपस्थिति देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया ।

क्रांति जैन द्वारा समय समय पर ऐसे सेवा सहयोग कार्य एवं जरूरतमंद लोगों कि सेवा करते रहते है अंत में आभार व्यक्त करते हुए क्रांति जैन ने कहा कि इस नेत्र शिविर का आयोजन मैंने सकल जैन समाज के सानिध्य में पूज्य पिताजी जो हमेशा समाज कार्य में अग्रणी रहे उनकी स्मृति में आयोजन किया है। मेरा अहो भाग्य है कि इस शिविर के माध्यम से लोगों की सेवा करने का मुझे मौका मिला। मेरा प्रयास रहेगा की इस तरह की और बेहतरीन शिविर का आयोजन मै भविष्य में कर सकूं । और आपसे भी यही उम्मीद करूंगा कि आज जिस तरह से आप सभी का इस शिविर को संपन्न कराने में सहयोग रहा इसी तरह का सहयोग भविष्य में भी मुझे मिलता रहेगा ।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button