बीएसपी ठेका अंसारी कंस्ट्रक्शन कंपनी के 28 ड्राइवरों ने अपनी समस्याओ के निवारण के लिए महाप्रबंधक प्रभारी दल्ली माइंस विपिन कुमार को आवेदन सौंपा।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/ बीएसपी ठेका अंसारी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा दल्ली माइंस फील्ड गैरेज के 18 ड्राइवर और राजरा माइंस सेंट्रल गैरेज के 10 ड्राइवरो द्वारा कंपनी से जो सुविधा है वह न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सभी ड्राइवर 6 महीने से बिना सुरक्षा जूतो के काम कर रहे हैं अभी तक उनको जूता नहीं दिया गया राष्ट्रीय अवकाश का पेमेंट रोका गया और ड्राइवर को इपीएफ पासबुक में जून 2025 का पेमेंट नहीं दिया गया है।
इन सभी समस्या के निवारण के लिए ड्राइवरो के द्वारा महाप्रबंधक दल्ली माइंस विपिन कुमार को आवेदन दिया गया और जल्द से जल्द इस समस्या का निवारण करने का अनुरोध किया है इस अवसर पर 28 ड्राइवर के साथ छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा उपस्थित थे राजेंद्र बेहरा ने कहा ड्राइवर श्रमिकों की सुविधाओं के लिए कंपनी को जल्द से जल्द कदम उठाना होगा और किसी भी समस्या के लिए हमेशा संघ का सहयोग मिलते रहने का आश्वासन दिया है इस मौके पर 28 ड्राइवर इन्द्र पाल सिग,देवराम साहु,मंथीर लाल,दिलीप साहु,रामाधर,किर्तन देवागन,सचिन मिश्रा,लव कुमार,सिराज खान,रमेश शर्मा,रूप सिग,हिरा दास,अमर सिंग,मनोज कुमार,राजेश कुमार,नारद, शिव शंकर,राकेश साहु,अकरम खान, दिनेश साहू,धनशाय,कैलाश, बृज मोहन शर्मा,गोविंद,हितेश,जोहर लाल,संतोष तिवारी,शंकर बोरकर और छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के प्रमुख लोग उपस्थित थे।



