बीएसपी राजहरा माइंस फिल्टर हाउस में मनाया गया विश्वकर्मा पूजा , शहर में बना आकर्षण का केंद्र।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/ बीएसपी , जल प्रदाय विभाग , राजहरा माइंस (सिविल) के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति विश्व के महान शिल्पकार श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भव्य साज सज्जा के साथ विभाग के फिल्टर हाउस कार्यालय में पूजा अर्चना के साथ भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना की गई ।
दशकों से नगर में सर्वश्रेष्ठ साज सज्जा के साथ जल प्रदाय विभाग का विश्वकर्मा पूजा आकर्षण का मुख्य केंद्र रहता है ।
इस वर्ष भी उसी तारतम्य में भव्य साज सज्जा के साथ विश्वकर्मा पूजा मनाया जा रहा है , जो कि नगर में आकर्षण का केंद्र रहा , सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आए और भव्य आयोजन का लुत्फ उठाया ।
फिल्टर हाउस में जगमति लाइटों के बीच बने फव्वारों ने बच्चों के मन को लुभाया ।
विभाग के अधिकारी श्री मजगेहे , दिनेश देवांगन , इंचार्ज व्ही के पटले, विजय सिन्हा, अवध राम भुआर्य सीनियर कर्मचारी शिव राम , शिवचरण , ध्रुव , हरीनाथ विभाग कर्मी परितोष हंसपाल , धीरज , तोमन, रतन , संतोष , पंकज , प्रशांत , गौरी , राजू विनायक , हरीश देवांगन , कमल किशोर , उदराज, रामावतार , दिलीप , महेंद्र , दीपक, मोनिश पटेल , तिलोक सहारे , लोकेश शेष , सुनील , मन्नू व समस्त विभागीय अधिकारी कर्मचारी के द्वारा आयोजन संपन्न किया गया ।



