भाजपा नेता एवं एथलेटिक्स संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ लुनिया का समर्थको ने जन्मदिन हर्षोल्लासपूर्वक मनाया।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/ भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सौरभ लुनिया का जन्मदिवस गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक प्रतिनिधि, व्यापारीगण तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्री लुनिया को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं श्रीफल अर्पित कर शुभकामनाएँ दी गईं। सभी उपस्थित जनों ने उनके राजनीतिक, सामाजिक और खेल क्षेत्र में निरंतर योगदान की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सौरभ लुनिया वर्षों से संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक समरसता एवं खेल प्रोत्साहन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत तथा भाजपा संगठन में निष्ठा और कर्मठता के प्रतीक हैं।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने भी अपने उद्बोधन में श्री लुनिया के नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण को रेखांकित किया।कार्यक्रम का समापन सामूहिक मंगल कामनाओं और मिठाई वितरण के साथ हुआ। जन्मदिवस की सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा हार्दिक शुभकामनाएँ अर्पित की गईं।