छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

मां झरण मैय्या जनकल्याण समिति के पदाधिकारीयो ने विभिन्न मांगों को पूरा करने नगरपालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़

दल्लीराजहरा/ माँ झरन मैय्या जन कल्याण समिति के पदाधिकारीयो ने तोरन लाल साहू जी अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा को माँ झरन मैय्या मंदिर के समीप के प्राकृतिक झरनों के कुण्डों को संरक्षित करने व विभिन्न कार्य कराये जाने के लिए ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में लिखा है कि मॉ झरन मैय्या मंदिर के दांये छोर पर बने प्राकृतिक जल कुण्डो में पूर्व निर्मित पानी की टंकियों फाइन्स मिट्टी से पट चुकी है। यहाँ पर वार्ड नं. 10, 12 व 18, 19 साथ ही आम जनता व राहगीर बारहों माह यहाँ के पानी का पीने के लिये व निस्तारी के रूप में उपयोग करते थे। किन्तु फाइन्स मिट्टी पट जाने से शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। हमारी समिति द्वारा विगत 15 वर्षों से यह माँग करते आ रहे हैं एवं आपको भी हमने 9.09.2025 को लिखित पत्र सौंपा था, जिस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

ज्ञापन के माध्यम से अतिशीघ्र मांगों को पूरा करने के साथ अन्य मांग भी रखी गई है जो निम्न है l

👉(1) प्राकृतिक जल कुण्डों की टंकी का नव निर्माण।

👉 (2)प्राकृतिक कुण्डों के चारों ओर बाउण्ड्रीवाल निर्माण।

👉(3)मंदिर के भण्डारा प्रांगण में कला मंच का निर्माण।

👉(4) मंदिर के समीप शौचालय (महिला/पुरुष के लिये) का निर्माण।

👉(5) मंदिर के मुख्य मार्ग पर स्वागत द्वार का निर्माण।
👉 (6) मंदिर के भण्डार स्थल पर चारों ओर टीन शेड लगाया जाये।

ज्ञापन सौंपने वालों में समिति के संरक्षक व मंदिर प्रभारी रमेश मित्तल, अध्यक्ष महेश सहारे, सचिव नरोत्तम सागर उपस्थित थे।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button