भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ने की अपनी टीम की घोषणा, नदीम बडगुजर, राहुल साहू बने महामंत्री व रोहित साहू, राहुल बने उपाध्यक्ष।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) दल्लीराजहरा मंडल के अध्यक्ष सागर गनिर ने मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू के अनुमोदन से अपनी टीम की घोषणा की जिसमें भाजयुमो मंडल के दो महामंत्री नदीम बड़गुजर व राहुल साहू की नियुक्ति की जिससे युवाओं में खुशी की लहर है वही भाजयुमो उपाध्यक्ष के पद पर रोहित कुमार साहू व राहुल शर्मा की नियुक्ति की है।
नदीम बड़गुजर, राहुल साहू, रोहित साहू राहुल शर्मा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी और भाजयुमो के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं तथा विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भागीदारी रही है। दल्ली राजहरा क्षेत्र के युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ और लोकप्रियता के कारण संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
सभी पदाधिकारियों ने इस अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चेमन देशमुख, भाजपा महामंत्री जिला बालोद श्री सौरभ लुनिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री गुलशन साहू , महामंत्री श्री अनूप देशमुख , भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना और क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।



