मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के नक्शे कदम पर चलकर प्रजा का उद्धार करेंगे आप- श्री राम हिन्दू संगठन दल्ली राजहरा
श्री राम हिन्दू संगठन दल्ली राजहरा ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू को शपथ ग्रहण के दिन धान की बाली से बना प्रभु श्री राम जी का छायाचित्र भेट करा।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के नक्शे कदम पर चलकर प्रजा का उद्धार करेंगे आप- श्री राम हिन्दू संगठन दल्ली राजहरा
श्री राम हिन्दू संगठन दल्ली राजहरा ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू को शपथ ग्रहण के दिन धान की बाली से बना प्रभु श्री राम जी का छायाचित्र भेट करा।
कल दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद के सभी नवनिर्वाचित पार्षदगण व अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह था।इस समारोह में श्री राम हिंदू संगठन द्वारा अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू जी को धान की बाली से बना प्रभु श्री राम जी का छायाचित्र भेंट कर उन्हें एक सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। अब पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा की सरकार है। तो निश्चित ही आने वाले 5 सालों में नगर का चहुमुखी विकास होगा।
छायाचित्र प्रदान करते साथ में एम अमन,बंटी साहू, कुणाल दुबे, व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।