छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

महावीर सेवा समिति दल्ली राजहरा के तत्वाधान में 21अप्रैल को सकल जैन समाज 2623 वी भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव मनाएगा

नवभारत news 24 /रमेश मित्तल /दल्लीराजहरा ।महावीर सेवा समिति दल्ली राजहरा द्वारा 21 अप्रैल को भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है 21 अप्रैल को जन्मोत्सव के उपलक्ष में प्रातः 5:30 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगा एवं उसके पश्चात सुबह 8 बजे दल्ली राजहरा मे विराजित म.सा. के प्रवचन का लाभ एवं दोपहर को गौतम प्रसादी और उसके पश्चात नवकार जाप रखा गया है एवं शाम सूर्यास्त पूर्व गौतम प्रसादी रखा गया है तथा रात्रि को भक्ति संध्या का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें परम गुरु भक्त विख्यात गायिका सुश्री वंदना पारख जी राजनांदगाव द्वारा अपने गीतों के माध्यम से समा बांधेंगे। चैत्र शुक्ल त्रयोदशी के दिन जैन जगत के लिए बहुत अविस्मरणीय दिवस है 2623 वर्ष पूर्व जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर देव भगवान महावीर स्वामी हुए थे। इस दिवस पर भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा परमो धर्म संदेश और जियो और जीने दो का विश्व संदेश जन-जन तक प्रसारित हो यह हम सभी भक्तों का परम कर्तव्य है 21 अप्रैल को सकल जैन समाज के तत्वाधान मे आयोजक श्री महावीर सेवा समिति द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जैन बंधुओं को आमंत्रित करते हुए अनुरोध किये है कि भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव पर आप सभी सपरिवार पधार कर कार्यक्रम को सफल बनावे। तथा सभी कार्यक्रमों में उपहार रखे गए हैं जिसमें प्रथम उपहार सोने की चेन 5.5 ग्राम एवं द्वितीय उपहार इलेक्ट्रिक साइकिल तृतीय उपहार 71 ग्राम चांदी का सिक्का चतुर्थ उपहार 50 ग्राम चांदी का सिक्का रखा गया है।उपरोक्त जानकारी समिति के सदस्य क्रांति जैन ने दी है।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button