छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

महिला बाल विकास विभाग ने गांधी चौक दल्लीराजहरा स्थित माँ दुर्गा मंच में रजत महोत्सव के सुअवसर में वीर बाल दिवस एवं महतारी सम्मेलन का आयोजन किया गया।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़

दल्लीराजहरा/ महिला बाल विकास विभाग ने दल्ली राजहरा नगर के गांधी चौक स्थित माँ दुर्गा मंच में रजत महोत्सव के सुअवसर में वीर बाल दिवस एवं महतारी सम्मेलन का आयोजन किया गया! मुख्य अतिथि श्री तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा, विशेष अतिथि डां. विजय ठाकुर बीएमओ. डौण्डी, सुरेश जायसवाल पार्षद थे! सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गयी।

सुपरवाइजर दिव्या मानिकपुरी ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं योजनाओं के विषय में विस्तार से हितग्राहियों को जानकारी दी गई! श्री तोरण लाल साहू ने कहा विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का भरपूर लाभ लेवें! विभाग द्वारा सतत् प्रयास किया जाता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे! आप सब लोग महतारी वंदन योजनाओं का लाभ लें।

डां.विजय ठाकुर ने गर्भावस्था के देखभाल, गर्भावस्था की जटिलता एवं उपचार के विषय में विस्तार से जानकारी दिया, सभी हितग्राहीयो के लिए शासकीय चिकित्सालय में जांच, परामर्श की सुविधा है, आप सब स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं! स्वास्थ्य परीक्षण नियमित कराते रहे, अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मचारीगण, मितानिनगण एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संपर्क करके स्वास्थ्य योजनाओ का लाभ से संबंधित जानकारी ले सकते हैं!

संचालन स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने किया, आभार व्यक्त महिला बाल विकास विभाग सुपरवाइजर रेणु मैम ने किया! विभाग द्वारा महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए मटका फोड, कुर्सी दौड, बच्चों का मनमोहक नृत्य की प्रस्तुत किया गया! अन्नप्राशन का आयोजन भी किया गया!

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button