छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

माँ झरन मैय्या के भंडारा स्थल पर जमी मिट्टी की साफ सफाई नगरपालिका सफाई कर्मचारी के साथ वार्ड पार्षद मोनिका साहू व अन्य महिलाओं ने श्रमदान कर की सफाई।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा/ माँ झरन मैय्या प्राचीन मंदिर में शारदीय नवरात्रि में भंडारा स्थल पर भारी बारिश एवं समीप से बहने वाले बारहमासी नाले में आई बाढ़ से पूरे प्राकृतिक झरनों के जलकुंड में इसी वर्ष लगभग 3 फिट मिट्टी ओर जम गई जबकि पहले से कुंड में 20 फीट मिट्टी जमी हुई है जिसके कारण पिछले 2 माह से वार्डवासियों को निस्तारी की समस्या से जूझना पड़ रहा है वही भंडारा इस्थल पर 2 फीट मिट्टी जम गई थी जिसे नगरपालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू को लिखित एवं मौखिक रूप से बताया गया कि अगर यह मिट्टी नही हट पाएगी तो हमें भंडारा कराने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा उन्होंने सफाई कर्मचारियों को लगातार तीन दिन भेजा लेकिन लगातार बारिश के कारण सफाई पूरी नहीं हो पाई कल 29 तारीख को नगरपालिका के सफाई कर्मचारी के साथ स्वयं वार्ड पार्षद मोनिका साहू एवं वार्ड नं 10 व 12 की महिला पुरुषों ने श्रमदान कर पूरे भंडारा स्थल की साफ सफाई पूर्ण की जिससे अमरीका बाई विश्वकर्मा, कुंती गोस्वामी,ललिता विश्वकर्मा,अहिल्या बाई, लकेश बाई, चंदिका बाई, रघुवीर गोस्वामी, तेजराम साहू, चित्रा बाई का योगदान रहा।

माँ झरन मैय्या मंदिर समिति के समस्त पदाधिकारी गणों ने इस नेक कार्य के लिए नगरपालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, वार्ड नं 12 की पार्षद मोनिका साहू, व वार्ड की महिला सदस्यों एवं नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों का बहुत बहुत धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त करती है इससे अब भंडारा आसानी से किया जा सकेगा।

समिति के द्वारा आज पूरे झरन कुंड में जमी दलदली को सुनील जायसवाल की चेन माउंटेन 200 मशीन से की साफ सफाई कराया गया जिससे आम जनता को निस्तारी की समस्या से निजात मिले।

समिति के संरक्षक रमेश रमेश मित्तल ने कहा कि आने वाले समय में शासन, प्रशासन,बीएसपी प्रशासन से पूर्ण रूप से साफ सफाई कर नए कुंड निर्माण के लिए पहल को अंजाम तक पहुँचाया जाएगा अगर इसके लिए आंदोलन भी करना पड़ा तो निश्चित ही पूरे वार्ड की जनता को साथ लेकर किया जायेगा लेकिन अब अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button