छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

माँ झरन मैय्या प्राचीन मंदिर में शिवमहापुराण के चौथे दिन शिव पार्वती विवाह में नगरपालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू हुए शामिल,आज कार्तिकेय गणेश की बाललीला व गणेश विवाह।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा/ माँ झरन मैय्या प्राचीन मंदिर में तीसरे वर्ष श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन 8 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि को विशाल भंडारा के साथ संपन्न होगा कथावाचक आचार्य पंडित जितेंद्र महाराज चैतन्य जी अपनी कथा से सभी धर्मप्रेमी श्रोताओं का मन मोह लिया कथा के चौथे दिन सती की कथा, सती की तपस्या एवं शिव पार्वती विवाह का वर्णन सुनाई गई एवं कथा के प्रसंग के पश्चात शिव पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया ,पांचवे दिन की कथा 12 फरवरी को कार्तिकेय व गणेश बाललीला व श्री गणेश विवाह की कथा का प्रसंग व झांकी होगी।

शिव पार्वती विवाह के लिए भगवान शिव जी की बारात बड़े ही धूमधाम बेंड बाजो एवं शिव के गण नाचते गाते वार्ड नं 18 के राजबाड़ा मंच से राम धुनी उत्सव समिति के स्वागत सत्कार पूजा पाठ कर निकाली गई जो मुख्य मार्ग से होते हुए झरन मंदिर पहुंची बाराती वार्ड नं 18 की जनता थी वही कन्या पक्ष में वार्ड नं 10 एवं 12 के लोग थे बारात का स्वागत मंदिर के मुख्य द्वार पर कर कथा मंच पर लाया गया जहां शिव पार्वती विवाह रस्मों रिवाज के साथ संपन्न हुई।

शिव पार्वती विवाह में श्री तोरण लाल साहू जी नगरपालिका अध्यक्ष एवं संरक्षक माँ झरन मैय्या मंदिर समिति एवं श्री प्रदीप बाघ पार्षद वार्ड नं 23,श्रीमती मोनिका साहू पार्षद वार्ड नं 12 सम्मिलित हुए।
कथा के पश्चात कथा वाचक आचार्य पंडित जितेंद्र जी महाराज, परायण कर्ता पंडित कृष्णा तिवारी शास्त्री एवं कन्हैया लाल चौहान, विजय कुमार चौहान, किसन कुमार चौहान संगीतकार को धोती कुर्ता गमछा भेंट नगरपालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू के करकमलों से प्रदान किया गया।

समिति के द्वारा श्री तोरण लाल साहू, प्रदीप बाघ, मोनिका साहू को शिव गमछा से समिति के वरिष्ठ संरक्षक व मंदिर प्रभारी रमेश मित्तल,अध्यक्ष महेश सहारे, सचिव नरोत्तम सागर, कोषाध्यक्ष सोहन भारद्वाज, सह कोषाध्यक्ष अरुण अरोरा ने स्वागत किया इस शिवमहापुराण कथा के यजमान श्रीमती राधा नरोत्तम सागर ने पार्वती मैय्या का कन्या दान पछर में पांच बर्तन, चांदी को भेंट किया वही पंडाल पर उपस्थित सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने टिकावन भेंट किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में माँ झरन मैय्या महिला समिति की सभी सदस्य दिन रात मेहनत कर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है जिसमें प्रमुख रूप से चमेली यादव, सोनिया यादव, पूर्णिमा यादव, कुसुम बोरकर, गंगोत्री साहू, प्रभा साहू, चितरेखा सेन, अमरीका विश्वकर्मा, कुमारी ठाकुर, सुखबती साहू, निर्मला साहू, पार्वती विश्वकर्मा, देवा विश्वकर्मा, श्यामा बाई ठाकुर,स्वीटी, धानी, विद्या शामिल है।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button