छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

विकासखंड स्तरीय फुटबॉल चयन प्रतियोगिता का आयोजन, मुख्य अतिथि संजीव सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा/चिखली/ विकासखंड स्तरीय फुटबॉल चयन प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को खेल मैदान चिखली में किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि संजीव सिंह भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राजहरा, अध्यक्षता किशोर मेहरा जिला खेल अधिकारी शिक्षा विभाग, विशेष अतिथि श्रीमती दीपलता उसेंडी पंच चिखली, स्वप्न जेना जिला खेल समन्वयक, मंजुला यदु ब्लाक खेल अधिकारी, व छबिलाल जांगड़े जी थे।
इस प्रतियोगिता के समन्वयक चन्द्रशेखर पवार ने बताया कि विकास खण्ड स्तर पर बालक व बालिका समूह में 14 वर्ष, 17वर्ष, व 19 वर्ष के बच्चों का चयन कर 19जुलाई 2024 को जिला स्तरीय फुटबॉल चयन प्रतियोगिता में भाग लेंगे और बेहतर खेल कर संभाग के लिए अपना स्थान सुनिश्चित करेंगे। मुख्य अतिथि संजीव सिंह ने बच्चों को कहा कि हम सभी को हमेशा कड़ी मेहनत करनी चाहिए,क्योंकि मेहनत करने वालों की कभी हार नही होती। खेल अधिकारी बालोद किशोर मेहरा ने बच्चों को कहा कि खेल भावना से खेल खेलना चाहिए, टफ खेलों पर रफ नहीं खेलना चाहिए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भी दिये। मुख्य अतिथि संजीव सिंह ने एक पौधा मां के नाम लगाया।जिला खेल समन्वयक स्वप्न जेना ने मैदान की तारीफ करते हुए कहा कि एक समय चिखली में कुछ नही था परन्तु जनसहयोग से आज इन्होंने संसाधन उपलब्ध कराया और यहां के बच्चे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं वही सेजस डौण्डी की टीम को सुब्रतो कप में द्वितीय स्थान लाने पर बधाई दिये।इस प्रतियोगिता को सम्पन्न कराैपर मैच रेफरी निलेश गौर, चयनकर्ता जगप्रीत संधू , संतु यादव, हरबंश कौर, श्रवण साहु, कनक बोदले,व दीलिप , उमेश के साथ सभी खिलाड़ियों का सहयोग प्राप्त हुआ।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button