वार्ड नं 14 के विकास के लिए पार्षद प्राची चंद्रप्रकाश सिन्हा ने नगरपालिका अध्यक्ष तोरण साहू को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौपा।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़
दल्लीराजहरा/ वार्ड नं 14 की पार्षद प्राची चन्द्रप्रकाश सिन्हा ने श्रीमान् मुख्य नगर पालिका महोदय नगर पालिका परिषद, दल्लीराजहरा को वार्ड क्र. 14 में विकास कार्य कराये जाने का मांग पत्र नगरपालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू को सौपा।
वार्ड क्रं. 14 में प्राथमिकता के आधार पर निम्न कार्य कराया जाना है:-
(1) सी.सी.रोड निर्माण
1. सोमनाथ निषाद घर से मोहन साहू घर तक।
2 नाग माता मंदिर से जय रोलन तक।
3. शिशुपाल घर से शिव मंदिर तक।
4. रमिजा बेगन घर से मेनरोड़ तक।
5. विष्णु धनकर घर से मूरली पटेल घर तक।
(2) सम्पूर्ण वार्ड में आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य।
(3) बोर खनन पम्प सहित वार्ड में 3 स्थानों पर
(4) सम्पूर्ण बार्ड में चेकर टाईल्स लगाने का कार्य।
(5) वार्ड में पाईप लाईन विस्तारीकरण कार्य।
(6) गोवर्धन पूजा स्थल पर मंच निर्माण।
(7) शहीद सुदामा स्टेडियम के बाउण्ड्री वॉल को ऊँचा करना व सामग्री सहित
जिम निर्माण व एक यूरिनल का निर्माण।
(8) दुर्गा मंच का सन्दिर्गीकरण।
(9) कच्चे दफाई में बाल उद्यान का निर्माण।
(10) कच्चे दफाई में मंच निर्माण।
(11) तेलगू पारा स्थित नागमाता मंदिर में ज्योतिकलश के लिए कक्ष निर्माण।