छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

राजहरा में हुआ राजभाषा पखवाड़ा का शुभारंभ

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा/ राजभाषा हिंदी के वृहद प्रचार-प्रसार के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र लौह अयस्क खान समूह दल्लीराजहरा में राजभाषा पखवाडा मनाया जा रहा है, जिसका विधिवत उद्घाटन 18 सितम्बर को हुआ । पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है । यह पखवाडा 18 से 23 सितम्बर तक मनाया जा रहा है।
पखवाड़े के उद्घाटन के पश्चात् प्रथम दिन ऑनलाइन क्विज (प्रश्नोत्तरी) का आयोजन हुआ जिसमें अनेक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.।
आज पखवाड़े के दूसरे दिन तात्कालिक निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया गया, जिसमें ‘स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता’ विषय पर लौह अयस्क खदान समूह दल्ली राजहरा के कार्मिकों ने अपने लेखन कौशल का परिचय दिया। कर्मचारियों के कार्यघंटे एवं कार्य की प्रवृत्ति को ध्यान में रखते हुए सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन इस प्रकार किया गया है इच्छुक प्रतिभागी नियत समय के भीतर अपने कार्यस्थल से भी प्रतियोगिता में भाग ले सके।

उद्घाटन समारोह मे खदान के मुखिया श्री आर.बी. गहरवार (मुख्य महाप्रबंधक खदान), श्री माया राम ठाकुर (महाप्रबंधक, झरन दल्ली खदान ), श्री विनीत सिन्हा (सहायक महाप्रबंधक-सह राजहरा राजभाषा समन्वय अधिकारी), श्री नितेश छत्री (वरिष्ठ प्रबंधक), श्री श्रीश शुक्ला (वरिष्ठ प्रबंधक ), श्री धनराज साहू (कनिष्ठ प्रबंधक ), श्री नागेश जैन (कनिष्ठ प्रबंधक ), श्री रतीश मिश्रा (अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी) मुख्य रूप सें उपस्थित हुए।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button