छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

मुख्यमंत्री के निज सहायक तुलसी कौशिक जी से छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने किया शिष्टाचार भेंट मुलाकात।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़

दल्लीराजहरा/- छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष-शंकर साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री- विष्णु देव साय जी के निज सहायक- तुलसी कौशिक जी से शिष्टाचार भेंट-मुलाकात कर पुष्पहार से स्वागत व भगवान श्री राम जी की स्मृति चिन्ह भेंट किया।

मुख्यमंत्री-विष्णु देव साय जी के निज सहायक- तुलसी कौशिक जी ने प्रतिनिधि मंडल से संगठन की कार्यों तथा आगामी दिनों में किये जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी प्राप्त किया एवं शिक्षक हित के साथ-साथ समाज सेवा व रचनात्मक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर शिक्षकों को भागीदारी निभाने हेतु प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री-विष्णु देव साय जी के निज सहायक तुलसी कौशिक जी से भेंट मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू, प्रदेश संरक्षक- अनिल रामटेक, रमेश सलामें, लीलाधर कोलियारे, मनीराम चंद्राकर, संतोष पाल, मन्नू राम ठाकुर, नरेंद्र कुमार साहू, कमलकांत नेताम आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

उपरोक्त जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू ने दिया है।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button