छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

मुस्लिम समाज ने बड़े ही हर्षोल्लास से ईल उल फितर का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा/ जामा मस्जिद मुस्लिम समाज के सदर (अध्यक्ष) मुश्ताक अहमद अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ईद उल फितर पर लौहनगरी में सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नमाज के लिए ईदगाह में इकट्ठे हुए। ईद का त्यौहार नगर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह में जामा मस्जिद के पेश ईमाम बशीर साहब की ईमामत में लोगों ने नमाज अदा की । ईद की नमाज के बाद ईमाम साहब ने ख़ुत्बा पढ़ा और फिर ईमाम साहब ने कहा कि ईद का त्यौहार सभी के लिए है उन्होंने अवाम से अपील किया कि आप सभी अपने आस पास के गरीबों और जरुरतमंदो की मदद करें जिससे हर कोई ईद की खुशी में शामिल होकर ईद का त्यौहार हंसी खुशी मना सकें।
मुस्लिम समाज के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि रमजान के रोजों के बाद मुस्लिम समुदाय ने पूरे नगर में ईल उल फितर का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया।
ईद की नमाज के बाद सभी ने देश और प्रदेश में अमन और तरक्की के लिए दुआएं की। छोटे बड़े बच्चे और युवा सभी नये कपड़े पहनकर ईदगाह पहुंचे थे और सबने ईद की नमाज अता की और एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। इसके बाद लोगों ने अपने मरहूमो की याद में कब्रिस्तान में जाकर उनके लिए दुआएं भी अदा किया। ईद उल फितर का पर्व को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। ईदगाह में ईसबार नमाजीयो की संख्या सबसे ज्यादा रहीं। इसी बीच मुस्लिम समाज के सदर मुश्ताक अहमद अंसारी ने समाज के बीच सालभर का आय व्यय का ब्यौरा रखा और अपने ब्यौरे में ईसबात का खुलासा किया कि समाज के सहयोग से सभी दिशा में काम अच्छे से हो रहा है और आने वाले समय में भी सभी आपस में मिलजुलकर समाज को आगे बढ़ाने का काम करेंगे और अपने बच्चों को अच्छी तालीम दें जिससे वे समाज के साथ साथ देश की तरक्की में भी अपना योगदान दें। मुस्लिम समाज के फितरे और जकात के पैसों से और कुछ बंदे खुदा के सहयोग एवं समाज की महिलाओं के सहयोग से मुस्लिम समाज ने दो ग़रीब परिवार को घर बनवा कर दिया है उसके लिए भी मैं सभी का इस्तकबाल करता हूं आभार करता हूं कि अगर मुस्लिम समाज ईसी तरह कंधे से कंधा मिलाकर एक साथ आपसी भाईचारे से काम करेगा तो निश्चित ही हमारे समाज को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है।
ईदगाह में नगरपालिका के अध्यक्ष तौरणलाल साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बेहरा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा, महामंत्री रवि जयसवाल भी उपस्थित हुए थे और सबने समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी और गले मिलकर खुशियां बांटी। मीठी ईद पर कमेटी की तरफ से शीर कोरमा का इंतजाम किया गया था जिससे सभी ने अपना मुंह मीठा किया। ईस अवसर पर मुख्य रूप से समाज के जामा मस्जिद के ईमाम जनाब अब्दुल बशीर साहब,नायाब ईमाम जनाब अकीक नूरी साहब,जनाब शेख नय्यूम,सऊद आलम,शेख असलम, नवाब बड़गुजर,अंसार भाई,हाफिज मुन्नवर साहब,
हाजी मजीद,गुलाम शिमनानी,अशरफ मेमन,इजराइल शाह वकील साहब, शफी बक्श,नदीम बड़गुजर निजामुद्दीन फौजी,सुहैल फारूकी, एस अंसारी तकीयदार जाहिरभाई,भाई, जुबैरअहमद आरीफ भाई, निजाम भाई, कादिर भाई,इकराम रहमानी,मुमताज कुरैशी,राजा पठान ,न्याज भाई, गुड्डू भाई,मोहम्मद फिरोज,मोहम्मद फरीद,मोहम्मद कलीम बड़गुजर, असलम कुरैशी,राजा हसन,अकरम हुसैन, आलम भाई फौजी, नूर आलम अंसारी,मोहम्मद फारूक,आजाद भाई,शह नवाज भाई,इमरान ईम्मू फराजहुसैन मोहसिन अक्की सलामत, नफीस बड़गुजर,याशीर फारूकी,मुस्तकीम अली,अरहम शेख,साहिल अन्सारी अरशदबक्श इरफानमंसूरी मोहम्मद आमिर,मुश्ताक अंसारी,गुड्डन भाई, जुगनू भाई,जामा मस्जिद के ईमाम जनाब अब्दुल बशीर साहब,नायाब ईमाम जनाब अकीक नूरी साहब ,जनाब शेख नय्यूम,
सऊद आलम,शेख असलम, नवाब बड़गुजर,अंसार भाई,हाफिज मुन्नवर साहब,हाजी मजीद,गुलाम शिमनानी, अशरफ मेमन,इजराइल शाह वकील साहब, शफी बक्श,नदीम बड़गुजर, निजामुद्दीन फौजी,सुहैल फारूकी, एस अंसारी,तकीयदार जाहिर भाई, भाई,जुबैर अहमद,आरीफ भाई, निजाम भाई, कादिर भाई,
इकराम रहमानी,मुमताज कुरैशी,राजा पठान ,न्याज भाई, गुड्डू भाई,मोहम्मद फिरोज,मोहम्मद फरीद,मोहम्मद कलीम बड़गुजर, असलम कुरैशी,राजा हसन,अकरम हुसैन, आलम भाई फौजी,नूर आलम अंसारी,मोहम्मद फारूक,आजाद भाई, शह नवाज भाई,इमरान ईम्मू, फराजहुसैन मोहसिन,अक्की,सलामत,नफीस बड़गुजर,
याशीर फारूकी,मुस्तकीम अली,अरहम शेख,साहिल अन्सारी,अरशद बक्श,इरफान मंसूरी,मोहम्मद आमिर,मुश्ताक अंसारी,गुड्डन भाई, जुगनू भाई, मोहम्मद आतिफ, मोहम्मद साहिब आदि उपस्थित थे।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button