छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

युवा कांग्रेस ने लेजेंड सिंगर एवं कांग्रेसी नेता सिद्धू मुसेवाला को दी श्रद्धांजलि।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा/ कल रात युवा कांग्रेस ने पंजाब के लेजेंड सिंगर एवं कांग्रेसी नेता सिद्धू मुसेवाला की तीसरी पुण्यतिथि पर दल्ली राजहरा के हृदय स्थल जैन भवन चौक में उनकी छायाचित्र लगाकर सिद्धू मुसेवाला अमर रहे के नारे लगाए गए एवं कैंडल जलाकर लेजेंड सिंगर सिद्धू मुसेवाला को श्रद्धांजलि दी गई एवं 1 मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति की कामना की गई उक्त मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बामेश्वर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष रवि जायसवाल ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री विवेक मसीह पूर्व पार्षद ईश्वर राव विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस भरत देवांगन ,नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अयान अहमद, जिला युवा कांग्रेस सचिव नीरज साहू , हेमंत पटेल ,पूर्व ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष डौंडी राहुल कड़पती ,राज साहू ,मोहन नायक , अजय बघेल , डौंडी ब्लॉक ग्रामीण से उत्तम , लोकेश साहू ,मनीष धनेन्द्र , फैजान ,लोकेश रावते ,नंदू , अवधेश , एवं बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button