युवा पार्षद पर अपराधिक तत्वों द्वारा प्राणघातक हमला निंदनीय : तोरण लाल साहू नपा अध्यक्ष

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा/ हाल ही में डौंडी लोहारा में आयोजित मंडाई में दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 16 के युवा पार्षद पवेंद्र कोड़प्पा पर चाकू से हुए प्राणघातक हमले से नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं समस्त पार्षदों में रोष व्याप्त है , जहां नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू ने बताया कि हमले की खबर पता लगते ही उनके द्वारा घायल पार्षद प्रवेंद्र से चर्चा की गई , चर्चा उपरांत पार्षद ने उन्हें बताया कि आयोजित मंडई में कुछ अपराधिक मानसिकता वाले युवकों द्वारा शुरुवात से ही हवा में धारदार हथियार लहरा कर दहशतगर्दी फैलाने का प्रयास किया जा रहा था और लगातार नशे में गाली गलौज किया जा रहा था ।
मंडई घूमने जहां प्रवेंद्र अपने साथी के साथ पहुंचे तो धक्का लगने की बात को लेकर आपसी बहस के बाद सब सुलझ जाने के बावजूद , घर लौटते वक्त उन अपराधिक मानसिकता वाले युवकों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया ।
हमले में पार्षद पवेंद्र के कंधे और पेट में गंभीर चोट आई है तथा उनके साथी भी गंभीर रूप से चोटिल हुए ।
पावेंद्र के अनुसार उन युवकों का उद्देश्य जान से मारना ही था ।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू एवं समस्त पार्षदों ने इस पूरे घटनाक्रम की कठोर निंदा करते हुए प्रशासन से अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।
श्री तोरण लाल साहू ने बताया कि ऐसी घटना से सभी पार्षद स्तब्ध है , जब एक जनप्रतिनिधि के साथ ऐसी घटना घटित हो सकती है तो उक्त अपराधिक युवकों के द्वारा किसी पर भी हमला किया जा सकता है ।
ऐसे अपराधिक असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई अति आवश्यक है ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना घटित न हो ।



