छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

राजहरा माइंस से संबंध महामाया में CSR भिलाई स्टील प्लांट द्वारा 7 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन l

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़

महामाया/ दल्लीराजहरा/ महामाया खदान क्षेत्र के आसपास गांवों के बच्चों एवं खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास एवं स्वयं सहायता समूह को रोजगार हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र के CSR विभाग के द्वारा सात दिवसीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ग्राम ईमलीपारा में किया गया है जिसका उद्घाटन आज दिनांक 20 मार्च 2025 को महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री शिव राजन नायर और महाप्रबंधक (महामाया दुल्की और कलवर )श्री अरुण कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर खान प्रबंधक (महामाया खदान)श्री कुमार शिवेश, खान प्रबंधक (कलवर खदान) श्री प्रवीण कुमार राय, खान प्रबंधक (दुल्की खदान) श्री मनीष जायसवाल, वरिष्ठ प्रबंधक (CSR) श्री सुशील कुमार कामड़े, वरिष्ठ प्रबंधक महामाया खदान श्री सुशील कुमार, ग्राम पंचायत कुमुडकट्टा के सरपंच डोमेन्द्र कोर्राम, महामाया खेल समिति के अध्यक्ष सोहित मांडवी तथा संयोजक कमलकांत नेताम उपस्थित थे । इस कार्यक्रम में कबड्डी महिला पुरुष, रस्सा कस्सी महिला पुरुष, खो खो महिला पुरुष एवं क्रिकेट युवा तथा लीजेंड का कराया जाना है ।यह कार्यक्रम 26 मार्च 2025 को समाप्त किया जाएगा।

इस खेल प्रतियोगिता में आसपास के गांव इमलीपारा ,महामाया , कुमारकट्टा नालकसा, आड़ेझाड़ , कोटागांव, कोपेडेरा इत्यादि के लोग सम्मलित होगे l कार्यक्रम का संपूर्ण खर्च का वहन CSR विभाग भिलाई स्टील प्लांट के द्वारा किया जाएगा l इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाने के लिए महामाया खदान क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button