राशन दुकानों में पीएम नरेंद्र मोदी के फोटो वाले थैलो का उपयोग,आचार सहिंता के उल्ल्घन की शिकायत लेकर पहुंचे युवा कांग्रेस अध्यक्ष

नवभारत news24 /रमेश मित्तल /दल्लीराजहरा।राशन दुकानों में पीएम नरेंद्र मोदी के फोटो वाले थैलो का उपयोग,आचार सहिंता के उल्ल्घन की शिकायत लेकर पहुंचे युवा कांग्रेस अध्यक्ष अपने साथियों के साथ इसकी लिखित शिकायत पत्र को संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी को सौपा।
प्रशांत बोकडे ने बताया कि आज सुबह राशन दुकानों में नरेंद्र मोदी के फोटो वाले थैले में सरकारी राशन दूकान में थैला बांटने के मामले की शिकायत को लेकर आज यूवक कांग्रेस पदाधिकारी ने निर्वाचन आधिकारी से मिलकर शिकायत पत्र सौपा ।
ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू है, ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों के क्षेत्राधिकार से संबंधित राशन दुकानों में पीएम मोदी के फोटोयुक्त कैरीबैग,थैला में राशन सामग्री दिया जाना जो कि आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लघंन है। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन है।इसका ज्ञापन सौंपने वालों में प्रशान्त बाला बोकड़े जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष बालोद, विधान सभा अध्यक्ष संदीप साहू, आदित्य दुबे, प्रशासनिक महामंत्री युवा रंजीत बघेल , योगेश पटेल, फरहान खान आदि मौजूद रहे।



