राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम की 150 वी वर्षगाँठ के दूसरे और तीसरे दिन भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.
राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम की 150 वी वर्षगाँठ के दूसरे और तीसरे दिन भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
19 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित कार्यक्रम में वंदेमातरम आयोजन समिति द्वारा प्रातः 11 बजे से संचालित किया जा रहा है।
दल्लीराजहरा/ 20 जनवरी मंगलवार को मुख्य रूप से डीएवी स्कूल प्राचार्य राज शेखर राव,राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी शामिल हुए एवं सम्बोधित किया।
राज शेखर राव ने उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि वंदेमातरम का उद्घोष ही देश के करोड़ो भारतीयों को एकता की ऊर्जा से भर देता है। इसी क्रम में व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने भी उद्बोधन में उत्साह वर्धन करते हुए राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गीत की महत्ता पर प्रकाश डाला।
तीसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे,भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लुनिया रहे। इन्होंने भी राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम की 150 वी वर्षगाँठ की बधाई दी,एवं कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर राष्ट्रीय जागरण के रूप में यह मनाए जाने की बात कही।
उक्त अवसर पर पार्षदगण, भूपेंद्र श्रीवास,विशाल मोटवानी,झूमर लाल छाजेड़, भूपेंद्र डहरवाल,राजेश अग्रवाल रमेश जैन मित्तल,राजू लखानी,महेंद्र सुरानी,धनकर, मतीन,मस्तान,कौसल साहू,रवि साहनी,हीरालाल,लवण सिंह राजपूत सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन समिति अध्यक्ष शिखर चंद जैन ने किया।



