सेल स्थापना दिवस के अवसर पर दल्ली राजहरा में हुआ श्रमवीरों का सम्मान

नवभारत news24/रमेश मित्तल/दल्ली राजहरा। राजहरा खदान समूह के अधिकारीयों और कर्मचारीयो का मुख्य महाप्रबंधक आईओसी राजहरा श्री आर बी गहरवाल के हाथों राजहरा खदान समूह में 25 साल सेवा देने वाले अधिकारीयों और कर्मचारियों का सम्मानित किया गया l जिसमें 6 अधिकारीयों और 104 कर्मचारीयों को सम्मिलित किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री आर बी गहरवाल मुख्य महाप्रबंधक माइंस आइओसी राजहरा सी श्रीकांत महाप्रबंधक विपिन कुमार महाप्रबंधक एमडी रेड्डी एजीएम पर्सनल सत्येंद्र कुमार डीजीएम इंचार्ज एम व्ही टी अमित कुमार सिन्हा एवं नीतीश छत्री उपस्थित थे l श्रमिक संगठन की ओर से कामरेड पुरुषोत्तम सीमैया कामरेड तिलक मानकर कामरेड राजेंद्र बेहरा कामरेड देवेंद्र प्रसाद उपस्थित थे l मुख्य महाप्रबंधक आर बी गहरवाल ने अपने अतिथि भाषण में कहा कि महारत्न कंपनी सेल के अंतर्गत भिलाई इस्पात संयंत्र के राजहरा खान समूह में अपने जीवन के 25 साल समर्पण करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सेल को ऊंचाई पर पहुंचने के लिए आप लोगों के द्वारा की गई समर्पण कभी भुलाया नहीं जा सकता l आप लोगों के द्वारा अपनी पूरी जिम्मेदारी और तन्मयता से सेवा करने के कारण ही आज भिलाई इस्पात संयंत्र भारत देश में उत्पादन की दृष्टि से सबसे बड़ा स्टील प्लांट बन गया है l आज भिलाई से निकलने वाले स्टील की मांग देश के साथ-साथ विदेशो में भी है l हमारे भिलाई स्टील प्लांट से निकलने वाली 260 मीटर लंबी रेल पटरी का मुकाबला किसी भी स्टील प्लांट के पास नहीं है l यह आप लोगों की मेहनत और काबिलियत का ही नतीजा है कि हमारा भिलाई स्टील प्लांट शिखर पर विराजमान है l हमारा मुख्य उद्देश्य उत्पादक तो है लेकिन उत्पादकता के साथ-साथ सुरक्षा में भी आप लोगों ने बेहतर योगदान दिया है l जिसके कारण हम शून्य दुर्घटना पर भी अपना लक्ष्य पा चुके हैं l एक बार फिर से आप सभी को सेल में 25 साल पूरा करने पर ढेर सारी बधाई l आप सभी से यही विश्वास है कि आगे भी आप लोग इसी तरह से सेवा करते रहेंगे और सेल के उत्पादन को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे l एक बार फिर से आप सभी को सेल में 25 साल पूरा करने पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं l स्वागत भाषण पर्सनल अधिकारी एमके रेड्डी ने दिया l मंच संचालन नारायण राव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन संध्या रानी वर्मा ने दिया l
दीर्घ सेवा पुरस्कार से सम्मानित किए गए अधिकारी और कर्मचारी इस प्रकार से हैं सुनाराम बास्के सुकांतो मंडल , रामखेलावन रावटे, शुभाशीष दास विश्वास ,रवि नारायण, जगदीश प्रसाद वारे , ओम प्रकाश कुर्रे ,आजाद कुमार, संजय कुमार जैन ,संतु राम ,टीकम सिंह ,असकरण साहू , तेजराम , अजय कुमार सोनी ,चूड़ामणि साहू ,अजय कुमार देवांगन , अशोक कुमार चौबे ,दिनेश कुमार देवांगन ,बमलेश्वर कुमार मिश्रा , रामेश्वर , एम हरीनाथ ,नोहर सिंह , पी जी राजेश , राजकुमार आर्य , महेश कुमार ,आकाश गणवीर , सतीश कुमार गुप्ता , चिरंजीव लाल , रवि शंकर देशमुख , युवराज साहू ,सुग्रीव राम ठाकुर , दौलत राम भुआर्य, मनीष कुमार , नरेंद्र कुमार सारथी ,राजकुमार , जितेंद्र कुमार ,कृष्ण कुमार सोनकर ,गणेश चंद्र ,नरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार ठाकुर , रिखीराम आर्य , सुभाष कुमार कोरी , शिव कुमार सर्वनाकर , प्रमोद गुप्ता , रोहित कुमार , सुशील कुमार नेताम , शिवचरण पटेल , मोहनलाल मारकंडे, सुनील कुमार सिंह,रोहित कुमार , विजय शंकर देवांगन , हितेंद्र नाथ कुर्रे , नीलाद्री आचार्य जी , रोहित कुमार साहू , राकेश कुमार कश्यप , मिलाप राम कुर्रे , अरुण कुमार , राकेश कुमार गुप्ता , कौशल सिंह ,लखन लाल मंडावी ,चंद्रिका प्रसाद , पुनीत राम टेक राम भंडारी , खिलावन आर्य , कमल किशोर नायक , मोहनलाल आर्य , गोपाल सिंह , लाल जी नागेंद्र ,बोधन सिंह भूआर्य , मदन लाल ठाकुर , जगत राम आमले ,घनश्याम सिंह घराना ,आशकरन ,संतोष कुमार घराना ,संजय सिंह नेताम ,पदमन सिंह पटेल , लक्ष्मी प्रसाद , यासिर जमाल फारुकी, छविकांत फांनफरे, योगराज ,देवव्रत कुमार, भूपेंद्र कुमार दिल्लीवार , मन्नालाल , रेकचंद धनेंद्र , कुंभकरण , हिरेन्द्र कुमार साव, रामचंद्र , सुशील कुमार पंडारे , विजय कुमार देशमुख , चंद्रशेखर , सुधारू राम ध्रुव , कृष्ण चंद्र सिंह , यशवंत कुमार , फूलचंद धनेंद्र , राहुल देव यादव , बाबूलाल रोकड़े , ज्ञान प्रकाश , कृष्ण कुमार , चुन्नीलाल कंवर , रामकुमार ठाकुर , देव कुमार , इंदिरा कुमार करात , दिनेश्वर उर्वसा , बाबूलाल कोठारी , तिलक राम मानकर , बृजलाल चंद , अमृत लाल खंडे खांडे ,सुंदरलाल मसीयारे , महेंद्र कुमार और शेर सिंह सम्मिलित थे l



