छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

नगर में औद्योगिक क्षेत्र के स्थापना को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन से मुलाकात की।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा। नगर में औद्योगिक क्षेत्र के स्थापना को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन से मुलाकात की। जिस पर उद्योग मंत्री ने तत्काल आश्वासन देते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने सौंपे गए मांग पत्र के द्वारा कहा कि दल्ली राजहरा, बालोद जिले का सबसे बड़ा नगर रहा है। लगभग 20-25 वर्ष पूर्व इस नगर की जनसंख्या लगभग 1,35,000 थी, किंतु वर्तमान में रोजगार के पर्याप्त अवसरों के अभाव के कारण निरंतर पलायन होता रहा है, जिससे आज जनसंख्या घटकर लगभग 40,000 के आसपास रह गई है।

दल्ली राजहरा नगर में पुनः रोजगार के अवसर सृजित करने हेतु यहाँ औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। इस विषय में नगर के व्यापारी, जनप्रतिनिधि एवं जागरूक नागरिक विगत कई वर्षों से निरंतर प्रयासरत हैं, लेकिन पूर्व की कांग्रेस सरकार की विकास विरोधी नीति के कारण यह प्रयास अब तक पूर्ण रूप से सफल नहीं हो पाया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि दल्ली राजहरा को पुनः विकास की राह पर लाने हेतु नगर अथवा इसके आसपास के क्षेत्रों में एक औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना किए जाने की कृपा करें। इससे न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, बल्कि क्षेत्र से हो रहे पलायन पर भी रोक लगेगी। साथ ही आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों का समग्र विकास भी संभव हो सकेगा। उक्त मांग को गंभीरता से लेते हुए उद्योग मंत्री ने विभाग के सचिव को तत्काल इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि दल्ली राजहरा आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए सतत सक्रिय रूप से कार्य करते रहेंगे। जिसका लाभ नगर व आसपास की जनता को मिलता रहेगा ।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button