छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

वजन त्यौहार के दौरान वार्ड पार्षद टी ज्योति व सुपरवाइजर दिव्या मानिकपुरी द्वारा निरीक्षण किया गया

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा/ टी ज्योति पार्षद व सुपरवाइजर दिव्या मानिकपुरी द्वारा किया गया वजन त्यौहार कार्यक्रम का निरीक्षण। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत राज्य में वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन 12 से 23 सितंबर 2024 तक किया जाएगा इस वजन त्यौहार का आयोजन का शुभारंभ महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे के द्वारा किया गया। आज दिनांक 14.9.2024 को वजन त्यौहार के दौरान वार्ड पार्षद टी ज्योति व सुपरवाइजर दिव्या मानिकपुरी द्वारा निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान केंद्र में वजन त्यौहार की तैयारी करते पाया गया वजन और ऊंचाई लेने का उपकरण केंद्र में उपलब्ध पाया गया, केंद्र 47 व 48 में वार्ड पार्षद सुपरवाइजर व पालक के समक्ष बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापा गया। आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 47 व 48 में 0 से 6 वर्ष की 69 बच्चे हैं। सभी बच्चों के पालको को वजन त्यौहार में वजन एवं ऊंचाई के लिए बुलाया गया , हमारे समक्ष सभी बच्चों का सही वजन एवं ऊंचाई लिया गया केंद्र में वजन त्यौहार की तैयारी व्यवस्थित ढंग से पाया गया। जिसके लिए टी ज्योति पार्षद ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रिजु यादव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी सोनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनैना साहू आंगनबाड़ी सहायिका सरस्वती आंगनबाड़ी सहायिका पूर्णिमा रामटेके व पालको को बधाई दिया।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button