छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

वरिष्ठ भाजपा नेता बाबुलाल ऋषि व भगदराम देवांगन ये दोनों दल्ली राजहरा भाजपा के नींव- जयदीप गुप्ता

दल्लीराजहरा के वार्ड नं 15 में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा/  दल्लीराजहरा के वार्ड नं 15 भगोली पारा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ताओ द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का 118वा संस्करण , जो कि 2025 का पहला संस्करण था उसे सुना गया वही इसके उपरांत दल्ली राजहरा पुराना बाजार के सबसे पुराने वरिष्ठ भाजपा नेता बाबुलाल ऋषि व भगदराम देवांगन को भाजपा नेता जयदीप गुप्ता द्वारा शॉल-श्रीफल भेंट कर पार्टी के लिए उनके द्वारा निभाई गई अमूल्य महती भूमिका हेतु समानित किया गया |
भाजपा नेता जयदीप गुप्ता ने बताया कि जब पुराना बाजार क्षेत्र में हमारा कोई कार्यकर्ता नही था तब बाबुलाल जी व भगदराम जी ने ही पुराना बाजार मे भारतीय जनता पार्टी के जनकल्याणकारी विचारधारा से लोगों को अवगत करवाया और लगातार प्रयास कर भाजपा का झंडा गाड़ा। फिर उनके साथ लोग जुड़ते चले गए और कारवां बनता गया ,श्री बाबूलाल जी व श्री भगतराम जी हमारे आदर्श है ।
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से जयदीप गुप्ता, मनोज दुबे, स्वाधीन जैन, आशीष लालवानी, तरुण कुमार साहू, डोमेश्वर साहू, सरल रामटेके, राज चक्रधारी, नेतराम, सोनू नायक,मिथलेश, रमेश दास, सुनील दास, राहुल, रितेश, अजयं मानिकपुरी, बिट्टू तिवारी, टिकेश कुमार, नकुल मेश्राम, ठिभु राम, उमेश साहू आदि उपस्थित थे |

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button