वाहनों के अग्रभाग/पृष्ठ भागों में C.G. GOVT, छ.ग. शासन, POLICE लिखवाकर रखने वाले वाहन स्वामियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग – मेराज
जनशिकायत निवारण में दर्ज हुई शिकायत

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
बालोद/ दल्लीराजहरा नगर के रहवासी मोहम्मद मेराज ने छत्तीसगढ़ जनशिकायत निवारण में अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि दल्लीराजहरा, डौन्डी व आसपास के राजनीतिक दल, एवम ऐसे लोग जिनके परिवार या स्वयं शासकीय नॉकरी में है अपनी निजी वाहन में बड़ी संख्या में अवैध व असंबद्ध लोगों द्वारा लोगों को भ्रमित करने व अपना रसूख दिखाने तथा संदिग्ध गतिविधियों के निर्विघ्न संपादन करने की मंशा से अपने वाहनों के अग्रभाग/पृष्ठ भागों में C.G. GOVT, छ.ग. शासन, POLICE लिखवाकर संचालित किया जा रहा है जो कि अनुचित एवं आपत्तिजनक है। ऐसे कदाचरण करने वाले वाहन स्वामियों के विरूद्ध तत्काल कठोर व दण्डात्मक कार्यवाही करने के आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है।
इस संबंध में लेख है, वाहन में किसी भी प्रकार के पदनाम, विभाग का नाम लिखवाना अनुचित एवं गैरकानूनी है ऐसे वाहन स्वामियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किया जाना अनिवार्य है।



