छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

विजय जैन (मित्तल) को मौलवी मोहम्मद बाकिर पत्रकारिता अवार्ड 2025 की राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा। बालोद जिले दल्लीराजहरा निवासी विजय जैन मित्तल को मौलवी मोहम्मद बाकिर पत्रकारिता अवार्ड 2025 की राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार दैनिक अखबार दबंग केसरी, राजधानी रिपोर्टर और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रीड न्यूज इंटरनेशनल एंजेसी के बालोद ब्यूरो चीफ विजय जैन मित्तल को निर्भीक व निष्पक्ष पत्रकारिता सेवा कार्य के लिए 15 जून 2025 दिन रविवार को समता साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा सद्गुरु कबीर साहेब जयंती समारोह पर अवार्ड 2025 का राज़ अलंकरण से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम जी.आर.बंजारे(ज्वाला) के नेतृत्व में किया जा जहां पर अलग अलग प्रतिभा के लिए अलग-अलग अवार्ड से सम्मानित किया गया और पत्रकारिता सेवा कार्य के लिए जिला ब्यूरो चीफ विजय जैन को चयनित करते हुए सम्मान किया गया। समता साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य अवार्ड कार्यक्रम धमतरी के बिलाईमाता मंदिर के पीछे गोंडवाना भवन में किया गया जहां पर प्रदेश के वरिष्ठजनों सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button