छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

विश्व क्षय दिवस का आयोजन उप स्वास्थ्य केन्द्र चंदेनी भाठा रेलवे अस्पताल दल्ली राजहरा में किया गया।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा/ विश्व क्षय दिवस का आयोजन उप स्वास्थ्य केन्द्र चंदेनी भाठा रेलवे अस्पताल दल्ली राजहरा में किया गया! थीम देश जीतेगा , टीबी हारेगा !टी . बी . मुक्त भारत अभियान के विषय में स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने बताया,, लक्षण दो सप्ताह से खांसी आना, खांखर में खून आना, अचानक से वजन में कमी आना, भूख नही लगना, रात में पसीना आना, थकान महसूस होना, गर्दन में गाठ, पेट में लगातार दर्द होना, पेसाब में खून जाना, जोड़ों में दर्द होना, सांस लेने में तकलीफ होना उक्त लक्षण वाले व्यक्ति टी बी के संभावित मरीज हो सकतें है! मितानिनगण अपने अपने पारा ,मुहल्ला , वार्डों में घर घर जाकर सर्वे करेंगे! संभावित मरीजों की पंजीकृत करके जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिखलाकसा भेजेंगे! टीबी के कारक माइक्रोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस बैक्टीरिया, संक्रमित व्यक्तियों के खांसने एवं छिनने से, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता, भीड़ भाड़ वाली जगह में रहना, अस्वस्थ जीवन शैली फैलाव के कारण है। उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों में विशेष ध्यान देना है, 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों, कुपोषित, धुम्रपान करने वाले, मधुमेह के मरीज, एचआईवी संक्रमित, टीबी मरीजों के लगातार संपर्क में रहने वाले, पूर्व टीबी के मरीजों! बचाव के लिए, पूर्व टीबी मरीजों से सुरक्षित दूरी रखें, खांसते एवं छीकते समय मुंह ढकें , धुम्रपान न करें! टीबी मरीजों का इलाज डाट्स पद्धति से नि:शुल्क किया जाता है!आयोजन में स्वास्थ्य कर्मचारीगण, मितानिनगण एवं वार्डवासीगण उपस्थित थे!

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button