छत्तीसगढ़दल्लीराजहराबालोद

विजय जैन(मित्तल)बने कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ बालोद जिला के जिलाध्यक्ष

व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने की नियुक्ति

नवभारत news24/रमेश मित्तल/दल्लीराजहरा।कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ बालोद जिला अध्यक्ष पद पर विजय जैन मित्तल को नियुक्त किया गया है। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ बालोद जिला अध्यक्ष पद के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू की अनुमति पर विजय जैन मित्तल को नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों का पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाना है साथ ही व्यापारी भाईयों के अधिकारों व समस्या के लिए संघर्ष करना है।बालोद जिला व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय जैन मित्तल को बनाए जाने पर समस्त इष्ट जन परिजनों व नगरवासियों ने शुभकामनाएं और बधाइयां दी है।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button