छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा में हिन्दी दिवस संस्था की प्राचार्य डॉ. कविता सिंह के मार्गदर्शन में मनाया गया।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा/ शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा, जिला बालोद (छ.ग.) में हिन्दी दिवस संस्था के प्राचार्य डॉ. कविता सिंह के मार्गदर्शन में मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम एम.ए. हिन्दी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य कविता सिंह ने हिन्दी के महत्व को रेखांकित करते हुए लाइब्रेरी के पुस्तकों के अध्ययन पर विशेष बल दिया । महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री बॉबी छतवाल जी ने हिन्दी की उपयोगिता को विशेष महत्व दिया । महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. प्रवीण गुप्ता ने हिन्दी की उपयोगिता को बताते हुए अपने देश में हिन्दी के कम होते महत्व पर चिंता जाहिर की। महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री किशोर पटेल ने हिन्दी के उपयोग पर अधिक बल देते हुए प्राचीन कवियों का स्मरण किया। इसके अलावा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी हिन्दी दिवस के अवसर पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन एम.ए. हिन्दी तृतीय सेमेस्टर की विद्यार्थी कु. अंजली साहू एवं कु रिकी ने किया। प्राध्यापक डॉ. कमल कुमार बोदले ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ. सरिता स्वामी, डॉ. पी. के. सिंह, डॉ. ए. जॉन, श्री राकेश कोठारी, श्री राजेश ठाकुर, श्रीमती ओमेश्वरी मंडावी, डॉ. देवदत्त शर्मा, श्री शिकलेस नरेटी, श्री मोड्न निषाद, श्री महावीर जैन, श्री जीवन लाल, श्री खोमेन्द्र सार्वा, कु. सौम्या तिवारी सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे ।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button