छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय के तीन पूर्व छात्रों ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा हाल ही में आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा 2025 उत्तीर्ण की।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा/ शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा की उल्लेखनीय उपलब्धि के तौर पर महाविद्यालय के तीन पूर्व छात्रों ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा हाल ही में आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा 2025 उत्तीर्ण की है, जिसमें समाजशाख विषय से दो विद्यार्थी करण कुमार व हनीश ने तथा वाणिज्य विषय से देबोलीना भट्टाचार्जी ने सेट परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है, यह परीक्षा छत्तीसगढ़ के सरकारी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों की भर्ती के पूर्व पात्र अभ्यर्थियों का चयन करती है।

साथ ही बीते सत्र 2024-25 में बीएससी अंतिम वर्ष (बायो एवं गणित) का परिणाम 100% रहा है, इस कक्षा के सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। महाविद्यालय की विभिन्न स्नातक कक्षाओं में विद्यार्थी अच्छे अंकों से अव्वल रहे, स्नातक की तीन वर्ष की कक्षाओं के अंकों की समुच्चित योग में बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र देवेंद्र गुप्ता ने 73.55% अंकों के साथ, बीए तृतीय वर्ष से रश्मि सिंह नायक 72.51% अंकों के साथ, व बीकॉम तृतीय वर्ष की मनीषा 65.94% अंकों के साथ अपनी कक्षा में अव्वल रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कविता सिंह सहित सभी प्राध्यापकों ने उत्तीर्ण हुए सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button