छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा/ जामा मस्जिद मुस्लिम समाज दल्ली राजहरा के सदर मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनांक 28-06-2025 को वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष केबीनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन आली जनाब डाक्टर सलीम राज जी के नगर आगमन पर मुस्लिम समाज दल्ली राजहरा के लोगों ने उनसे मुलाकात कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया मुस्लिम समाज के लोगों ने उन्हें पुष्प गुच्छ और उनको शाल भेंटकर स्वागत किया और उनके साथ आए सभी अतिथियों का भी मुस्लिम समाज ने पुष्प गुच्छ भेंट कर और शाल भेंटकर सम्मान किया।

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और केबीनेट मंत्री डाक्टर सलीम राज से समाज के लोगों ने समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आग्रह किया जिस पर डाक्टर सलीम राज ने अपनी सहमति दी की समाज के उत्थान के लिए जो भी छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में होगा वह जरूर किया जावेगा। मुस्लिम समाज दल्ली राजहरा ने डाक्टर सलीम राज को पुनः दल्ली राजहरा मुस्लिम समाज के कार्यक्रम में आने का न्यौता दिया जिसे डाक्टर सलीम राज ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। ईस अवसर पर मुस्लिम समाज दल्ली राजहरा से जनाब मुश्ताक अहमद जनाब न्ययूम खान जनाब हाजी माजिद खान, जनाब साऊद आलम, जनाब नवाब बडगुजर, जनाब नदीम बडगुजर, जनाब फरीद मोहम्मद, जनाब काशिम कुरैशी जनाब अब्दुल इब्राहीम जनाब कलीम बडगुजर एवं समाज के लोग उपस्थित थे।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button