छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

श्री जलाराम बापा की जीवनी पर 3 दिवसीय कथा कार्यक्रम 31 अक्टूबर से दल्लीराजहरा में।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्ली राजहरा: श्री जालाराम बापा मंदिर, दल्ली राजहरा में श्रद्धालुओं के लिए एक अद्भुत अवसर आने वाला है। यहाँ श्री जालाराम बापा की जीवनी पर आधारित 3 दिवसीय कथा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस पवित्र कथा में विशेष कथा वाचक श्री पियूष भाई मेहता (लंदन वाले ) उपस्थित रहेंगे और जीवन के उच्चतम आदर्शों व भक्ति मार्ग का संदेश देंगे।
• कार्यक्रम की तिथियाँ: 31 अक्टूबर से 02 नवंबर 2025
• समय: दोपहर 03:30 बजे से संध्या 07:00 बजे तक
• स्थान: श्री जालाराम बापा मंदिर, वीरबाई माँ हॉल, दल्ली राजहरा

इस आयोजन में सभी भक्तजन, परिवार और समाज जन सादर आमंत्रित हैं। यह अवसर आध्यात्मिक अनुभूति, प्रेरणा और भक्ति का अनुभव कराने वाला है।
यह कार्यक्रम हिंदी भाषा में होगा।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button