श्री मोहन मंडावी गोंडवाना समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत।
पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्री मनन गुप्ता ने दी विशेष बधाई।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा:-छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ समाजसेवी एवं लोकप्रिय जनप्रतिनिधि श्री मोहन मंडावी जी को गोंडवाना समाज का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर समाज में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। उनके दीर्घ सामाजिक अनुभव, संगठनात्मक दक्षता एवं समाजहित में निरंतर सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्री मंडावी जी पूर्व में बस्तर संभाग के संभागीय सचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में भी सफलतापूर्वक दायित्व निभा चुके हैं। उनके नेतृत्व में समाज के संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक एकता को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्री मनन गुप्ता ने विशेष रूप से हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “श्री मोहन मंडावी जी का राष्ट्रीय स्तर पर मनोनयन गोंडवाना समाज के लिए गर्व का विषय है। उनके अनुभव, सरल स्वभाव और समाज के प्रति समर्पण से निश्चित रूप से संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी।”
श्री मनन गुप्ता ने आगे कहा कि श्री मंडावी जी का नेतृत्व समाज में समन्वय, विकास और सांस्कृतिक गौरव को और अधिक सुदृढ़ करेगा। उन्होंने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।
समाज के अनेक सामाजिक, राजनीतिक एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी बधाई प्रेषित कर हर्ष व्यक्त किया है।



