छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

श्याम जायसवाल ने टाउन हाल में हुवे भ्रष्टाचार के दोषियों व पूर्व नपा अध्यक्ष शिबू नायर को जेल भेजने का मांग पत्र नपा अध्यक्ष तोरण लाल साहू को सौपा

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा :- भाजपा युवा नेता श्याम जायसवाल ने नगरपालिका अध्यक्ष तोरण साहू व उपाध्यक्ष मनोज दुबे को ज्ञापन सौंप वार्ड क्रमांक 24 में बने टाउन हाल के भ्रष्टाचार की जाँच कर ठेकेदार सहित जिम्मेदार अधिकारियों व पूर्व कांग्रेसी नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर के खिलाफ FIR दर्ज कर जेल भेजने की मांग किया।

भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने ज्ञापन में कहा कि कांग्रेस के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर के कार्यकाल में वार्ड क्रमांक 24 बने टाउन हॉल में लाखों रुपयों का भ्रष्टाचार हुआ है। टाउन हॉल अब तक नगरपालिका को हैंड ओवर भी नहीं किया गया जबकि उसके पूर्व ही टाउन हॉल गिरने की स्थिति में आ गया है। ठेकेदार द्वारा टाउन हाल में भारी भ्रष्टाचार किया गया है। इसकी जांच कर दोषी ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने के साथ ही इसकी इस ठेके के अलावा सभी अन्य ठेके की भी राशि रोककर रिकवरी कराई जाए। व इस भ्रष्टाचार में शामिल सभी जिम्मेदार अधिकारियों व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर के खिलाफ FIR दर्ज किया जाए ठेकेदार द्वारा टाउन हाल को अपने स्टोर रूम गोदाम के रूप में उपयोग कर रहा है। और सालों से उस पर कब्जा कर रखा गया है। इसे कब्जा मुक्त करा कर इसको पुनः निर्माण कर शीघ्र जनता के लिए शुरू किया जाए।

ज्ञापन लेने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू व उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने आश्वस्त किया है कि इसकी जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button