छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

सर्व समाज समरसता समिति दल्लीराजहरा के तत्वाधान में भारतीय नव वर्ष का दो दिवसीय होगा भव्य आयोजन।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा/ सर्व समाज समरसता समिति दल्ली राजहरा के अध्यक्ष पुरोबी वर्मा ने बताया कि इस भारतीय नव वर्ष विक्रम सम्वत. 2083 को धूमधाम से मनाने के लिए सर्व समाज समरसता समिति की ओर से दल्ली राजहरा में दो दिवसीय ( 19 एवं 20 मार्च 2026 को )विविध कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है l

नव वर्ष आयोजन के संबंध में आज संध्या 4 बजे उच्च. माध्य. शाला सरस्वती शिशु मंदिर में सर्व समाज समरसता समिति के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक संपन्न हुई l
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के बीच भारतीय नववर्ष को मिलजुल कर भव्य रुप से मनाये जाने के लिये सहमति बनी है l

कृष्णा साहू ने बताया कि भारतीय नववर्ष का आयोजन 19 एवं 20 मार्च तक दो दिवसीय होगा l
प्रथम दिवस 19 मार्च को चिखलाकसा और दल्ली राजहरा नगर के लगभग 100 स्थानों पर संध्या ठीक 7 बजे भारत माता की सामूहिक आरती तथा लगभग सवा लाख दीपो के साथ दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। जहाँ सभी नगरवासी नगर और परिवार की सुख शांति और सौहार्द्र के लिए अपने घर से 5 दीपक के साथ आरती मे सम्मिलित होने बाद मिलकर दीपोत्सव मनाएंगे |
द्वितीय दिवस 20 मार्च को मुख्य आयोजन होगा जो इस प्रकार है :-

दोपहर 4 बजे से शिव संस्कार धाम से मुख्य वक्ता सुश्री मीनाक्षी सहरावत की गरिमामई उपस्थिति में विशाल मोटर साइकिल यात्रा निकलेगी जो नगर भ्रमण करते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी l
संध्या 7: 00 बजे से कार्यक्रम स्थल राम मंदिर के सामने 1001 थाली के साथ भारतमाता की सामूहिक आरती होंगी | रात्रि 7 :30 बजे अतिथि स्वागत तथा उद्बोधन होगा ।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button