छत्तीसगढ़दल्लीराजहराबालोदविविध ख़बरें

सशक्त एप के माध्यम से चोरी हुए वाहन को बरामद करने में बालोद पुलिस को मिल रही लगातार सफलता।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छ ग

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ,दुर्ग के द्वारा बनाये गये सशक्त एप से चोरी हुये बाईक का किया जा रहा है लगातार पता तलाश।
लावारिस चोरी बाईक मिलने लगी है सशक्त एप के माध्यम से।

श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा चोरी की गाडियों , लावारिस गाड़ियों का पता लगाने हेतु सशक्त एप लांच किया गया है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना क्षेत्राअंतर्गत लगातार सघन पेट्रोलिंग के दौरान दिनांक 12.08.2025 को वाहनों के चेकिंग के दौरान दैहान जंगल के पास पानी भरे गडडे मे मोटरसाइकिल के लावारिस हालत में पड़े होने की सूचना मिली , जिसे बड़ी मशक्कत से बाहर निकाल कर उसके नंबर को सशक्त ऐप से चेक किया गया । बुलेट CG 24 T 4919 का वाहन स्वामी शैलेंद्र कुमार साहू उम्र 43 वर्ष ,वार्ड क्रमांक 11 चिखलाकसा ,थाना राजहरा का होना पाया गया। उक्त मोटर सायकल के चोरी होने के संबंध में थाना राजहरा में दिनांक 10.08.25 को अपराध क्रमांक 257/25 पंजीबध्द होना पाया गया है। मोटरसाइकिल को थाने में सुरक्षित रख संबंधित थाने को सूचित किया गया है ।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button