छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति पुराना बाजार में 5 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे से राजस्थान की मशहूर कलाकार जया चौधरी का होगा रंगारंग कार्यक्रम।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा/ सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति जय भवानी मार्केट पुराना बाजार द्वारा निरन्तर माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करते आ रहे है वही गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करते है प्रायमरी स्कूल से प्रारंभ की गई जय माँ भवानी प्राथमिक शाला आज हाई स्कूल में तब्दील हो चुकी है।

श्री सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति पुराना बाजार दल्ली राजहरा के तत्वावधान मे कल दिनांक- 05 अक्टूबर 2025 दिन- रविवार की मध्यरात्रि 08:00 बजे हम सब के बीच राजस्थान की मसूहर अंतर्राष्ट्रीय कलाकार जया चौधरी अपनी भव्य प्रस्तुति देने हम सब के बीच आ रही है।

सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति पुराना बाजार दल्लीराजहरा ने सभी नगरवासियों से अधिक अधिक से संख्या में शामिल होकर राजस्थान की मशहूर कलाकार जया चौधरी के कार्यक्रम का आनंद उठाने की अपील की है।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button