रवि जायसवाल को नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु समर्थन करने 2 बार के पार्षद मूलचंद निषाद ने किया कांग्रेस प्रवेश।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़
दल्लीराजहरा / नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी श्री रवि जायसवाल को समर्थन प्रदान करने एवं सशक्त करने वार्ड क्रमांक 10 से 2 बार के पार्षद रहे मूलचंद निषाद ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ , क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अशोक बम्बेश्वर एवं समस्त कांग्रेस के वरिष्ठजनों के समक्ष पार्टी प्रवेश किया ।
मूलचंद निषाद ने बताया कि वह पार्टी के , लंबे वक्त से सक्रिय एवं जनलोकप्रिय कार्यकर्ता श्री रवि जायसवाल को अध्यक्ष पद हेतु टिकट देने के फैसले से खुश एवं प्रभावित हो कर अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी प्रवेश किए हैं , जिससे निश्चित ही पार्टी को निकाय चुनाव में संबल प्रदान होगा और उन्होंने स्वयं वार्ड क्रमांक 10 से पार्षद पद हेतु आवेदन दिया , जिसे पार्टी द्वारा स्वीकृत कर टिकट प्रदान किया गया है और अब वे वार्ड क्रमांक 10 से पार्षद पद हेतु अधिकृत प्रत्याशी हैं ।
उन्होंने जनता से निवेदन किया है कि सभी एकजुट हो कर प्रचंड मतों से श्री रवि जायसवाल को विजई बनाएं नेता नहीं बेटा चुनें ।



