छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

सेल की स्थापना दिवस पर आज शाम 6.30 बजे फुटबॉल ग्राउंड में लेजर लाइट के साथ नाटक का अनोखा समागम कार्यक्रम होगा।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़

दल्लीराजहरा/ भारतीय इस्पात प्राधिकरण -सेल की स्थापना दिवस के अवसर पर क्रीड़ा एवं मनोरंजन परिषद लौह अयस्क समूह राजहरा के द्वारा दिनांक 24.1.2025 शुक्रवार को लाइट एंड साउंड कार्यक्रम का आयोजन पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया जा रहा है, इस कार्यक्रम में लेजर लाइट के साथ नाटक का अनोखा समागम होगा । कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से फुटबॉल स्टेडियम में प्रारंभ होगा आप सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद उठाएं। प्रवेश निशुल्क है ।
आयोजक: कार्मिक विभाग, लौह समूह दल्ली राजहरा

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button