जिला राजनांदगांव का जिला बदर आरोपी व थाना बसंतपुर चौकी सुरगी के गुण्डा बदमाश को अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा अर्जुंदा बालोद पुलिस ने
आरोपीयों के कब्जे से बरामद किये 50 पौवा देशी प्लेन शराब एवं 01 नग मोटर सायकल कीमती करीबन 24,500 रूपये का मशरूका बरामद

धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् गिरफ्तार कर लिया गया हिरासत में।
अर्जुंदा पुलिस की लगातार शराब तस्करो के विरूद्ध की जा रही है, कार्यवाही।
नवभारत news 24 /रमेश मित्तल /दल्लीराजहरा।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुरजन राम भगत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अशोक कुमार जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही श्रीमति गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अर्जुन्दा टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर टीम गठित कर थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री/परिवहन करने वालों पर की गई कार्यवाही।
संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक17/05/2024 को जरिए मुखबिर सूचना पर मटेवा नाला अर्जुन्दा के पास दो व्यक्ति एक नीले रंग के हीरो ग्लैमर मोटर साइकिल CG 07/ LW 7651 में अधिक मात्रा में शराब रखकर परिवहन कर रहा है जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया । जिसके कब्जे से 50 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 4500 रू 9.00 बल्क लीटर शराब एवं मोटर साइकिल कीमती 20,000 रूपये को आरोपी हीरालाल ढीमर पिता मिलऊ राम ढीमर उम्र 30 वर्ष एवं डागेश्वर बघेल पिता ओंकार प्रसाद बघेल उम्र 24 वर्ष दोनो निवासी ग्राम सुरगी चौकी सुरगी थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरी0 मनीष शेन्डे , सउनि विश्वजीत मेश्राम, प्र0आर0 535 विरेंद्र साहू, आर0 429 भूपत दास मानिकपुरी का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।



