अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़डौण्डीलोहाराविविध ख़बरें

स्कुल के अन्दर घुस कर चोरी करने वाले आरोपी थाना डौण्डीलोहारा पुलिस के हत्थे चढे।

स्कुल में रखे एक नग इण्डेक्‍शन, माईक सेट एवं स्मार्ट टीवी को आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने किया बरामद।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

स्कुल के अन्दर घुस कर चोरी करने वाले आरोपी थाना डौण्डीलोहारा पुलिस के हत्थे चढे।
स्कुल में रखे एक नग इण्डेक्‍शन, माईक सेट एवं स्मार्ट टीवी को आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने किया बरामद।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया जेल।
—-00—
डोंडी लोहारा/ श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री योगेश पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति मोनिका ठाकुर उप0 पुलिस अधीक्षक श्री राजेश बागडे के निर्देशन में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक मुकेश सिंह एवं स्टाफ के द्वारा ग्राम भेडी के प्राथमिक स्कुल में चोरी के मामले में बारिकी से विवेचना कर आरोपियों को पकडा गया।

विवरण – प्रार्थी धमेन्द्र देशमुख सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला ग्राम भेडी द्वारा दिनांक 03/11/2025 को थाना उपस्थित आकर जबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02/11/2025 के सुबह लगभग 06/30 बजे अज्ञात चोर के द्वारा प्राथमिक स्कुल ग्राम भेडी के ऑफिस एवं अध्यापन कमरे का ताला तोडकर कमरे अन्दर प्रवेश कर एक नग इण्‍डेक्‍शन, माईक सेट बॉक्स एवं स्मार्ट टीवी कीमती लगभग 19640 रूपये को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 144/2025 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपियों की पतासाजी कर घटना कारित करने वाले आरोपी (1) विजय कुमार ठाकुर पिता स्व. भागी राम ठाकुर उम्र 31 साल साकिन भेड़ी थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद(छ.ग.) (2) दुष्यंत कुमार उर्फ दिषु सुधाकर पिता ढालसिंह सुधाकर उम्र 25 साल ग्राम भेड़ी थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद(छ.ग.) हाल- आर्य नगर कोहका भिलाई थाना स्मृति नगर जिला दुर्ग (छ.ग.) को बारिकी से पुछताछ किया गया जो घटना दिनांक को अपराध करना स्वीकार किये। प्रकरण में आरोपियों को दिनांक 03.11.2025 के क्रमश 15.40, 15.50 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक रूमन सोनवानी, प्र.आर. 652 दिगम्बर वर्मा, म0प्र.आर. 989 लिलेश्‍वरी देवांगन, आरक्षक विनोद अजय, रवि देशलहरे, भीष्म पिस्दा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीः-
(1) विजय कुमार ठाकुर पिता स्व. भागी राम ठाकुर उम्र 31 साल साकिन भेड़ी थाना डौण्डी
लोहारा जिला बालोद(छ.ग.)
(2) दुष्यंत कुमार उर्फ दिशु सुधाकर पिता ढालसिंह सुधाकर उम्र 25 साल ग्राम भेड़ी थाना डौण्डी
लोहारा जिला बालोद(छ.ग.) हाल – आर्य नगर कोहका भिलाई थाना स्मृति नगर जिला दुर्ग (छ.ग.)

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button