अटल योग सदन में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर राजहरा मण्डल की कार्यशाला सम्पन्न।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/ भारतीय जनता पार्टी राजहरा मंडल के द्वारा आज अटल योग सदन में वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने एवं ‘S I R’ के पुनरीक्षण पर जानकारी देने कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता राकेश द्विवेदी संयोजक तथा सह-संयोजक श्याम जायसवाल के द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई।
स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि पद अवसर नहीं, दायित्व होता है और प्रत्येक कार्यकर्ता को आधुनिक, सक्रिय एवं तेज गति से कार्य करना चाहिए। उन्होंने वंदे मातरम् गीत के इतिहास तथा ‘S I R’ के महत्व पर भी जानकारी दी।
श्याम जायसवाल जी ने ‘S I R’ की प्रक्रिया तथा BLA-2 पदाधिकारियों को सूची देखने की विधि बताई।
राकेश द्विवेदी जी ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला।
अंत में मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र बेहरा जी द्वारा वंदे मातरम् गीत की प्रस्तुति की गई। मंच संचालन वार्ड नं 21 के पार्षद भूपेंद्र श्रीवास ने किया आभार मंडल मंत्री समर्थ लाखानी द्वारा व्यक्त किया गया।



