छत्तीसगढ़बालोदविविध ख़बरें

जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा दल्लीराजहरा नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए सुरेश कुमार साहू को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया

19 फरवरी 2024 को पेश होगा अविश्वास प्रस्ताव

नवभारत news 24/रमेश मित्तल/ दल्लीराजहरा। न्यायालय कलेक्टर बालोद जिला बालोद (छ.ग.) के आदेश कमाक/53 /प्र.काले / 2024 बालोद, दिनाक 06.02.2024 आवेदक ताम्रध्वज सुधाकर पार्षद वार्ड क. 17 एवं अन्य 06 पार्षदगण नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा द्वारा नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के अध्यक्ष श्री शीबू नायर के विरुद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव आवेदन पर विचार उपरांत छ.ग. नगरपालिका अधिनियम 1961 (सशोधन अधिनियम 2019) की धारा 43 (क) के तहत सम्मिलन की कार्यवाही पूर्ण करने के लिये श्री सुरेश कुमार साहू अनुविभागीय अधिकारी (रा.) डौण्डी जिला बालोद को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया जाता है तथा सम्मिलन की तिथि निम्नानुसार नियत की जाती है ।

1- अविश्वास प्रस्ताव के आवेदन पर विचार की तिथि व समय-19.02 2024 (दिन-सोमवार) को प्रात 11.00 बजे ।

2- अविश्वास प्रस्ताव पर विचारण का स्थान- कार्यालय नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा का सभा कक्ष।

पीठासीन अधिकारी कार्यवाही पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

कलेक्टरकार्यालय का पूकमांक/54 /प्र.कले. /2024 बालोद , दिनांक 06.02.2024 को निम्न प्रतिलिपि जारी की गई।

1- पीठासीन अधिकारी श्री सुरेश कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) डौण्डी जिला बालोद को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।

2- पुलिस अधीक्षक बालोद को सूचनार्थ। नियत तिथि को आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध करावें।

3- मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा को सूचनार्थ। नियत तिथि को उपस्थित होकर आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

4-श्री / श्रीमती संतोष देवांगन /उपाध्यक्ष/पार्षद वार्ड के 10.. नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा को सूचनार्थ।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button