रामजन्मभूमि अयोध्या से आए “अक्षत-कलश” का विकास-खंड-डौण्डी के हर गांव -गांव में रामभक्तों द्वारा विधिवत पूजा, अर्चना,आरती कर स्थानीय मंदिरों मेंं स्थापना कार्य हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराया जा रहा है

नवभारत news24/रमेश मित्तल/दल्लीराजहरा।रामजन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान डोंडी खण्ड द्वारा *रामजन्मभूमि अयोध्या से आए “अक्षत-कलश” का विकास-खंड-डौण्डी के हर गांव -गांव में रामभक्तों द्वारा विधिवत पूजा, अर्चना,आरती कर स्थानीय मंदिरों मेंं स्थापना कार्य हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराया जा रहा है ।
इसी कड़ी में डौण्डी के स्थानीय राममंदिर से आज छिंदगांव तथा महामाया,कुसुमटोला,अमादुला, आवासपारा डोंडी, धुरवाटोला डोंडी के लिए अक्षत-कलश वितरण किया गया ।* वितरण करने के लिए अभियान के संरक्षक प्रेम शुक्ला, संयोजक ईश्वर चक्रधारी, सहसंयोजक जीवन धनकर, बाबूलाल वैष्णव,रूपेश नायक,शिवम दुबे,रामनारायण धनकर,आकाश बोरकर,रितेश चौरका,दीपेश प्रजापति,दुष्यंत साहू की उपस्थिति थे ! साथ ही
*महामाया मंंदिर के प्रांगण में 22 जनवरी “प्राण-प्रतिष्ठा” के शुभ अवसर पर विशाल भंडारा, पूजा, भजन,कीर्तन, आरती का आयोजन दोपहर-११ से १ बजे तक किया गया है । जिसमें समिति के व्यवस्थापक-राजेन्द्र चतुर्वेदी, नरेन्द्र साहू,सचिव-अजय चतुर्वेदी,कोषाध्यक्ष-सुभाष शर्मा, संयोजक-जनकलाल देवांगन तथा यनोज कौशल, अशोक निर्मलकर,देवसिंह, मोहनसिंह के साथ समस्त ग्राम वासी पूरे भक्ति-भावनाओं के साथ तैयारी में तन-मन-धन से लगे हुए हैं ।



