भक्त माँ कर्मा जयंती 15 मार्च को कर्मा महोत्सव व निशुल्क आर्दश विवाह का दल्लीराजहरा में होगा आयोजन।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा/ शीतल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त माँ कर्मा की जयंती के अवसर पर दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है l जिसके तहत 15 मार्च 2026 को मां कर्मा महोत्सव एवं नि: शुल्क आदर्श विवाह का आयोजन मां कर्मा मंदिर प्रांगण गांधी चौक में किया गया है l
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे
भोजराज नाग (सांसद, कांकेर लोकसभा ) अध्यक्षता करेंगें महेन्द्र कुमार साहू ( अध्यक्ष, जिला साहू संघ, बालोद ) अतिविशिष्ट अतिथि होंगे, अनिला भेड़िया ( विधायक, डौण्डी लोहारा विधानसभा ) प्रीतम साहू (पूर्व विधायक, बालोद विधानसभा क्षेत्र) टहल साहू ( पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश साहू संघ छ.ग.) आर.बी. गहरवार (मुख्य महाप्रबंधक, लौह अयस्क खान समूह, राजहरा) तोमन साहू ( चेयरमेन, रेडक्रॉस सोसायटी एवं उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद तोरण लाल साहू ( अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, दल्ली राजहरा) प्रतिभा चौधरी ( अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, बालोद) कुंती देवांगन (अध्यक्ष, नगर पंचायत चिखलाकसा) पवन साहू ( पूर्व सलाहकार, प्रदेश साहू संघ छ.ग.) हलधर साहू ( सलाहकार, जिला साहू संघ बालोद)
उन्होंने बताया14 मार्च शाम 4 बजे साहू समाज के बेटियों एवं महिलाओ के द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी । इस शोभायात्रा में मां कर्मा की तेल चित्र एवं प्रारूप मानव झांकी को नगर भ्रमण कराया जाएगा जो मां कर्मा मंदिर से शहीद वीर नारायण सिंह चौक पुराना बाजार से होते हुए पेट्रोल पंप माइन्स ऑफिस चौक साहू सदन शहीद वीर नारायण सिंह चौक से गांधी चौक होते हुए मां कर्मा मंदिर प्रांगण में समाप्त होगी l
दूसरे दिन 15 मार्च 26 को सुबह 8:00बजे सत्यनारायण की पूजा पश्चात खिचड़ी भोग का वितरण किया जाएगा फिर नि:शुल्क आदर्श विवाह होगा l आदर्श विवाह में साहू समाज के वर वधु के अलावा दूसरे समाज के स्वजातीय वर-वधु भी शामिल होंगे 15 मार्च को सुबह 11 बजे बाजे गाजे के साथ बारातियों का स्वागत होगा 1 बजे सामूहिक आदर्श विवाह की रस्म होगी l 3 बजे अतिथि आगमन होगा तथा अतिथि स्वागत एवं अतिथि का उद्बोधन होगा जिसमें सामाजिक नियमावली बदलाव सामाजिक रीति रिवाज के संबंध में अतिथि के द्वारा जानकारी दिया जाएगा l 12 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम में उपस्थित सभी के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी l
तहसील साहू संघ सचिव राजेश कुमार साहू ने बताया कि निशुल्क आदर्श विवाह मे वर की उम्र 21 वर्ष एवं वधू की उम्र 18 वर्ष पूर्ण किए हैं उनका ही विवाह संपन्न कराया जायेगा।



