21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बीएसपी क्लब ओपन थियेटर के सामने होगा योगाभ्यास का आयोजन:- रामेश्वर साहू मंडल अध्यक्ष

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
🧘♂️ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – 21 जून 2025
🇮🇳 “वन नेशन – वन हेल्थ” 🇮🇳
दल्लीराजहरा/मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल के तत्वाधान में राजहरा bsp क्लब ओपन ईयर थियेटर के सामने दल्ली राजहरा, समय सुबह 6:45 बजे योग का कार्यक्रम रखा गया है इस अवसर पर योग प्रशिक्षण देंगे, अनूप दास मानिकपुरी , राजेन्द्र उपाध्याय योग प्रशिक्षण देंगे जिसमें सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं व नगरवासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर योगाभ्यास करें।
रामेश्वर साहू ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। इसी श्रृंखला में “संकल्प से सिद्धि” अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख जी के निर्देशन पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन सामूहिक योगा प्रशिक्षण एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।जिसमें आप सभी कार्यकर्ता बंधुओं से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में योग कार्यक्रम में सहभागिता कर इसे सफल बनाएं एवं जनमानस को योग के लाभ से जोड़ें। योगा प्रशिक्षण प्रभारी
राकेश देवांगन(संयोजक) एवम द्वय सहसंयोजक
समर्थ लखानी /हरीश बाघ है।



